Latest

1605 दिन बाद टीम इंडिया से छीनी बादशाहत, सीरीज़ जीत के बाद इंग्‍लैंड बना नम्बर 1

📅 July 12, 2026 ✍️ tyagishahzeb@gmail.com ⏱ 1 min read

श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को शनिवार को इंग्‍लैंड के हाथों पांचवें व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में 56 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। इसी के साथ टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज गंवा दिया।इंग्‍लैंड अब नई नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल टीम बन गई है। बता दें कि साउथैम्‍प्‍टन में खेले गए मुकाबले में इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 257 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में उसका तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ टीम स्‍कोर रहा। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन बना सकी।

टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप झेला। आयरलैंड के हाथों 0-2 से शिकस्‍त सहने के बाद भारत को इंग्‍लैंड से 0-4 से पटखनी मिली। भारतीय टीम ताजा आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में एक स्‍थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

यह पहले ही तय था कि अगर भारत पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच हारा तो उससे नंबर-1 का ताज छिन जाएगा। इंग्‍लैंड के सामने भारत पस्‍त नजर आया और हार के साथ उसके सिर से नंबर-1 का ताज हट गया। अब इंग्‍लैंड नया नंबर-1 बन गया है। इंग्‍लैंड के 38 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 268 रेटिंग हैं। भारत के 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 268 रेटिंग हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया 38 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 260 रेटिंग के साथ तीसरे स्‍थान पर काबिज है। न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रमश: चौथे व पांचवें स्‍थान पर जमे हुए हैं। बता दें कि भारत और इंग्‍लैंड के स्‍थानों में बदलाव हुआ है जबकि टॉप-10 टीम रैंकिंग में अन्‍य कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

newrankings

भारतीय टी20 टीम के नए कप्‍तान श्रेयस अय्यर पहली जीत को तरस गए हैं। 2026 टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन भारतीय टीम का बुरा हाल है। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में भारतीय टीम अब तक जीत का स्‍वाद नहीं चख सकी है। भारत अब अपनी अगली टी20 इंटरनेशनल सीरीज जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेलेगा। देखना दिलचस्‍प होगा कि टीम जीत की राह पर लौटने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।

Related News

अंतिम मैच में 56 रनों से जीता इंग्लैंड,  विश्व चैंपियन भारत को 4-0 से किया क्लीन स्वीप

अंतिम मैच में 56 रनों से जीता इंग्लैंड, विश्व चैंपियन भारत को 4-0 से किया क्लीन स्वीप

5 HOURS AGO

ICC के हॉल ऑफ फ्रेम में शामिल होंगे सौरव गांगुली, बनेंगे भारत के 12वें खिलाड़ी

ICC के हॉल ऑफ फ्रेम में शामिल होंगे सौरव गांगुली, बनेंगे भारत के 12वें खिलाड़ी

19 HOURS AGO

आंद्रे रसेल का तूफान, 222 के स्ट्राइरेट से खेली आतिशी पारी, कर दी चौकों-छक्कों की बारिश

आंद्रे रसेल का तूफान, 222 के स्ट्राइरेट से खेली आतिशी पारी, कर दी चौकों-छक्कों की बारिश

19 HOURS AGO

अक्षर पटेल 100 T20I मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने, देखें पूरी लिस्ट

अक्षर पटेल 100 T20I मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने, देखें पूरी लिस्ट

20 HOURS AGO

वैभव सूर्यवंशी ने आते ही बाबर आजम को पछाड़ा, अब इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नज़र

वैभव सूर्यवंशी ने आते ही बाबर आजम को पछाड़ा, अब इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नज़र

20 HOURS AGO

खतरे में टीम इंडिया का नम्बर 1 का ताज, 1605 दिन बाद मंडराया खतरा

खतरे में टीम इंडिया का नम्बर 1 का ताज, 1605 दिन बाद मंडराया खतरा

20 HOURS AGO

IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! सामने आया मास्टरप्लान, वनडे क्रिकेट में भी होगा बदलाव

IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! सामने आया मास्टरप्लान, वनडे क्रिकेट में भी होगा बदलाव

4 DAYS AGO

76 रन पर ढेर वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच

76 रन पर ढेर वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच

4 DAYS AGO

बाबर आज़म 3 साल बाद फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, खराब प्रदर्शन के हटाए गए मसूद

बाबर आज़म 3 साल बाद फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, खराब प्रदर्शन के हटाए गए मसूद

5 DAYS AGO

6.5 फीट की लम्बाई, 150+ की रफ्तार… कौन है ये बांग्लादेश का ‘स्पीड डेमन’ जिसने मचाई सनसनी

6.5 फीट की लम्बाई, 150+ की रफ्तार… कौन है ये बांग्लादेश का ‘स्पीड डेमन’ जिसने मचाई सनसनी

5 DAYS AGO