Uncategorized

एक मैच आपकी महानता को… रोनाल्डो के लिए सिराज का भावुक पोस्ट, दिल खोलकर रख दिया

स्पेन के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पुर्तगाल का विश्व कप अभियान भी समाप्त हो गया। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। वे अपने करियर में एक बार भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सके और बाहर होने के बाद इसका दुख उनके बयानों में भी दिखाई दिया।

रोनाल्डो ने इस बात की भी पुष्टि कर दी कि उनका ये आखिरी वर्ल्ड कप था। इसके बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के लिए खास मैसेज लिखा। सिराज हमेशा से ही रोनाल्डो के प्रशंसक रहे हैं। इसी वजह से भारतीय गेंदबाज ने दिग्गज फुटबॉलर को अपनी प्रेरणा बताया है।

मोहम्मद सिराज ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए लिखा खास मैसेज

सिराज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, “आज चाहे कुछ भी हुआ हो, क्रिस्टियानो आप मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं। एक मैच आपकी महानता को परिभाषित नहीं कर सकता है। दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद।”

रोनाल्डो मैच के दिखे दुखी

स्पेन के खिलाफ हार के बाद रोनाल्डो काफी दुखी दिखाई दिए। उन्होंने कहा, “इस तरह के मैच के बाद बाहर होना दुख की बात है और ये स्वाभाविक भी है। मैंने अपना सब कुछ दे दिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैं साफ मन से जा रहा हूं। यही फुटबॉल है और यही फुटबॉलर का जीवन है। कभी जीत मिलती है, तो कभी हार।”

स्पेन के खिलाफ रोमांचक मुकाबला

स्पेन के खिलाफ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। हालांकि, स्पेन ने 1-0 से जीत हासिल की और क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ पुर्तगाल का विश्व कप का अभियान समाप्त हो गया। स्पेन के मिकेल मेरिनो ने 91वें मिनट में पुर्तगाल के डिफेंस को तोड़ते हुए गोल दाग दिया। इसी के साथ स्पेन ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई और हार के साथ पुर्तगाल का सफर समाप्त हो गया।

पुर्तगाल के बाहर होने के बाद इस बात की भी पुष्टि हो गई कि रोनाल्डो का ये आखिरी वर्ल्ड था। वे 41 साल के हो चुके हैं और अगला विश्व कप चार सालों बाद होगा। ऐसे में उनके लिए अगले विश्व कप में खेल पाना बहुत मुश्किल था। हालांकि, दिग्गज ने फुटबॉल से संन्यास नहीं लिया है और वे खेलते हुए दिखाई देंगे।

tyagishahzeb@gmail.com

Staff writer.

Related Stories

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *