Letest

76 रन पर ढेर वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच

आईपीएल के सितारे भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के सामने बगले झांकते नजर आये और तीसरे टी20 में मंगलवार को विश्व चैम्पियन टीम को 125 रन से पराजय झेलनी पड़ी. इस मैच को गंवाने के साथ भारत पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है. यह रनों के अंतर से भारत की सबसे शर्मनाक टी20 हार है. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर ढेर हो गई.

फिल साल्ट ने खेली तूफानी पारी

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए. फिलिप साल्ट ने जोस बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की. बटलर 36 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साल्ट ने मोर्चा संभाला.साल्ट ने कप्तान हैरी ब्रूक (16) के साथ 28 रन, जबकि जैकब बेथेल (13) के साथ 40 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, सैम करन के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 रन जुटाए।

साल्ट 44 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए. जबकि करन ने 24 गेंदों में 4 चौकों के साथ 41 रन की नाबाद पारी खेली. मेहमान टीम की तरफ से हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए. अक्षर पटेल ने 1 विकेट निकाला.

आर्चर और टंग की शानदार गेंदबाज़ी

विशाल लक्ष्य का दबाव टीम इंडिया पर नजर आया. भारतीय खेमा सिर्फ 11.4 ओवरों में 76 रन पर ऑलआउट हो गया. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने 1.5 ओवरों में 23 रन की साझेदारी की. अभिषेक 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कुछ देर बाद टीम ने सूर्यवंशी का विकेट भी गंवा दिया. जो 2 छक्कों के साथ 13 रन बनाकर आउट हुए. यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया. मेहमान टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाजों के अलावा, ईशान किशन (13) और अक्षर पटेल (10) ही दहाई का आंकड़ा छू सके.

विपक्षी खेमे से जोश टंग ने 28 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए. इनके अलावा, जोफ्रा आर्चर को 3 विकेट हाथ लगे। आदिल रशीद ने 2 विकेट निकाले. एक विकेट विल जैक्स ने चटकाया.दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया. सीरीज के शेष दो मुकाबले 9 और 11 जुलाई को क्रमश: ब्रिस्टल और साउथैम्प्टन में खेले जाने हैं.

tyagishahzeb@gmail.com

Staff writer.

Related Stories

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *