Latest

ICC के हॉल ऑफ फ्रेम में शामिल होंगे सौरव गांगुली, बनेंगे भारत के 12वें खिलाड़ी

📅 July 11, 2026 ✍️ tyagishahzeb@gmail.com ⏱ 1 min read

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी घोषणा 11 जुलाई को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में ICC की सालाना कॉन्फ्रेंस में होगी। गांगुली हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर होंगे।

2000 में गांगुली ने भारतीय टीम की कप्तानी संभाली। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, जहीर खान, मोहम्मद कैफ और बाद में महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।

उनकी कप्तानी में भारत ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, 2003 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ की, 2004 में पाकिस्तान में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती और ऑस्ट्रेलिया की 16 मैचों की टेस्ट जीत की लय भी तोड़ी।

गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट में 7212 रन बनाए, जिसमें 16 शतक शामिल हैं। 311 वनडे में उनके नाम 11363 रन और 22 शतक दर्ज हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 132 विकेट भी लिए। बल्लेबाजी के बाद वे BCCI अध्यक्ष और वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष भी रहे हैं। सौरव गांगुली ने आखिरी मैच 10 नवंबर 2008 में खेला था।

गांगुली के शामिल होने के बाद ICC हॉल ऑफ फेम में भारत के खिलाड़ियों की संख्या 12 हो जाएगी। उनसे पहले बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, वीरेंद्र सहवाग, डायना एडुल्जी, नीतू डेविड और महेंद्र सिंह धोनी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।

Related News

1605 दिन बाद टीम इंडिया से छीनी बादशाहत, सीरीज़ जीत के बाद इंग्‍लैंड बना नम्बर 1

1605 दिन बाद टीम इंडिया से छीनी बादशाहत, सीरीज़ जीत के बाद इंग्‍लैंड बना नम्बर 1

4 HOURS AGO

अंतिम मैच में 56 रनों से जीता इंग्लैंड,  विश्व चैंपियन भारत को 4-0 से किया क्लीन स्वीप

अंतिम मैच में 56 रनों से जीता इंग्लैंड, विश्व चैंपियन भारत को 4-0 से किया क्लीन स्वीप

5 HOURS AGO

आंद्रे रसेल का तूफान, 222 के स्ट्राइरेट से खेली आतिशी पारी, कर दी चौकों-छक्कों की बारिश

आंद्रे रसेल का तूफान, 222 के स्ट्राइरेट से खेली आतिशी पारी, कर दी चौकों-छक्कों की बारिश

19 HOURS AGO

अक्षर पटेल 100 T20I मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने, देखें पूरी लिस्ट

अक्षर पटेल 100 T20I मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने, देखें पूरी लिस्ट

20 HOURS AGO

वैभव सूर्यवंशी ने आते ही बाबर आजम को पछाड़ा, अब इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नज़र

वैभव सूर्यवंशी ने आते ही बाबर आजम को पछाड़ा, अब इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नज़र

20 HOURS AGO

खतरे में टीम इंडिया का नम्बर 1 का ताज, 1605 दिन बाद मंडराया खतरा

खतरे में टीम इंडिया का नम्बर 1 का ताज, 1605 दिन बाद मंडराया खतरा

20 HOURS AGO

IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! सामने आया मास्टरप्लान, वनडे क्रिकेट में भी होगा बदलाव

IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! सामने आया मास्टरप्लान, वनडे क्रिकेट में भी होगा बदलाव

4 DAYS AGO

76 रन पर ढेर वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच

76 रन पर ढेर वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच

4 DAYS AGO

बाबर आज़म 3 साल बाद फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, खराब प्रदर्शन के हटाए गए मसूद

बाबर आज़म 3 साल बाद फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, खराब प्रदर्शन के हटाए गए मसूद

5 DAYS AGO

6.5 फीट की लम्बाई, 150+ की रफ्तार… कौन है ये बांग्लादेश का ‘स्पीड डेमन’ जिसने मचाई सनसनी

6.5 फीट की लम्बाई, 150+ की रफ्तार… कौन है ये बांग्लादेश का ‘स्पीड डेमन’ जिसने मचाई सनसनी

5 DAYS AGO