Live
Latest

अक्षर पटेल 100 T20I मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने, देखें पूरी लिस्ट

July 11, 2026 · Admin
अक्षर पटेल 100 T20I मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने, देखें पूरी लिस्ट

अक्षर पटेल से पहले भारत के लिए रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और सूर्य कुमार यादव 100 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है. अक्षर पटेल भारत के लिए 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में उतरते ही यह कारनामा किया.

अक्षर पटेल से पहले भारत के सिर्फ चार खिलाड़ियों के नाम ही टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड था. रोहित शर्मा (159) भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं.

T20I में भारत के लिए सर्वाधिक मैच

अक्षर पटेल ने 2015 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने अब तक के टी-20 करियर में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं और 100 से ज्यादा विकेट भी हासिल किए हैं.

159- रोहित शर्मा

138- हार्दिक पंड्या

125- विराट कोहली

113- सूर्यकुमार यादव

100 – अक्षर पटेल*

100 मैच खेलना एक अलग अहसास: अक्षर

अक्षर पटेल ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, जब मैंने पहली बार टी20 खेला था, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 100 मैच खेलूंगा, इंग्लैंड का यह दौरा मेरे लिए बहुत खास होगा क्योंकि दूसरे टी20 में मैंने अपने 100 विकेट पूरे किए और चौथे टी20 में मेरा 100वां मैच है, इसलिए यह मेरे लिए बहुत खास दिन है और मैं इस पल का सच में आनंद ले रहा हूं.

अक्षर ने कहा, जब आप शुरुआत करते हैं, जब आप डेब्यू करते हैं, तो वह अहसास बिल्कुल अलग होता है, तब आपको पता नहीं होता कि आप कितना कुछ हासिल करेंगे, लेकिन अब मैं अपना 100वां मैच खेलने जा रहा हूं और उस अहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, अगर आप भारत के लिए एक भी मैच खेलते हैं, तो वह आपके लिए बहुत बड़ी बात होती है क्योंकि यह एक खिलाड़ी का सपना होता है.