LIVE
LIVE Loading scores...
Letest

खतरे में टीम इंडिया का नम्बर 1 का ताज, 1605 दिन बाद मंडराया खतरा

📅 July 11, 2026 ✍️ tyagishahzeb@gmail.com ⏱ 1 min read

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया लगातार तीन टी20 मैच हार चुकी है. पांच मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 3-0 से आगे हैं. अब सीरीज का पांचवां व अंतिम टी20 मैच भारत के लिए काफी अहम है. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच आज यानी 11 जुलाई, शनिवार को साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया आज का मैच हार जाती है तो उससे नंबर-1 का ताज छिन जाएगा. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 1605 दिनों से भारत टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 पर है. हालांकि, भारत का नंबर-1 का स्थान अब खतरे में है. यह बादशाहत आज खत्म हो सकती है. आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में भारत से नंबर-1 का ताज आज छिन सकता है. अगर टीम इंडिया आज इंग्लैंड से पांचवां टी20 मैच हार जाती है तो वो नंबर-1 का स्थान गंवा देगी. वहीं भारत की जगह इंग्लैंड नंबर-1 बन जाएगा. 

अगर आज भी इंग्लैंड की टीम भारत को हराने में कामयाब हो जाती है तो फिर वो टीम इंडिया की जगह टी20 इंटरनेशनल में दुनिया की नंबर-1 टीम बन जाएगी. इस मैच से पहले तक टीम इंडिया नंबर-1 और इंग्लैंड नंबर-2 है. ऐसे में भारत के लिए पांचवां टी20 काफी अहम बन जाता है. 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, यह मैच शाम सात बजे से शुरू होगा. वहीं मैच का टॉस साढ़े 6 बजे होगा. टीवी पर यह मैच आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर सोनी लिव एप्प और जियोस्टार पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक भारत की जीत का खाता नहीं खुला है. ऐसे में टीम इंडिया आज हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. इंग्लैंड से पहले आयरलैंड ने भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर भी पहली जीत का इंतजार खत्म करना चाहेंगे.

Related News

ICC के हॉल ऑफ फ्रेम में शामिल होंगे सौरव गांगुली, बनेंगे भारत के 12वें खिलाड़ी

ICC के हॉल ऑफ फ्रेम में शामिल होंगे सौरव गांगुली, बनेंगे भारत के 12वें खिलाड़ी

6 HOURS AGO

आंद्रे रसेल का तूफान, 222 के स्ट्राइरेट से खेली आतिशी पारी, कर दी चौकों-छक्कों की बारिश

आंद्रे रसेल का तूफान, 222 के स्ट्राइरेट से खेली आतिशी पारी, कर दी चौकों-छक्कों की बारिश

6 HOURS AGO

अक्षर पटेल 100 T20I मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने, देखें पूरी लिस्ट

अक्षर पटेल 100 T20I मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने, देखें पूरी लिस्ट

6 HOURS AGO

वैभव सूर्यवंशी ने आते ही बाबर आजम को पछाड़ा, अब इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नज़र

वैभव सूर्यवंशी ने आते ही बाबर आजम को पछाड़ा, अब इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नज़र

6 HOURS AGO

IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! सामने आया मास्टरप्लान, वनडे क्रिकेट में भी होगा बदलाव

IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! सामने आया मास्टरप्लान, वनडे क्रिकेट में भी होगा बदलाव

4 DAYS AGO

76 रन पर ढेर वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच

76 रन पर ढेर वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच

4 DAYS AGO

बाबर आज़म 3 साल बाद फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, खराब प्रदर्शन के हटाए गए मसूद

बाबर आज़म 3 साल बाद फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, खराब प्रदर्शन के हटाए गए मसूद

4 DAYS AGO

6.5 फीट की लम्बाई, 150+ की रफ्तार… कौन है ये बांग्लादेश का ‘स्पीड डेमन’ जिसने मचाई सनसनी

6.5 फीट की लम्बाई, 150+ की रफ्तार… कौन है ये बांग्लादेश का ‘स्पीड डेमन’ जिसने मचाई सनसनी

4 DAYS AGO

क्रिकेट जगत में मातम, अफगानिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शापूर जादरान का निधन

क्रिकेट जगत में मातम, अफगानिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शापूर जादरान का निधन

4 DAYS AGO

एक मैच आपकी महानता को… रोनाल्डो के लिए सिराज का भावुक पोस्ट, दिल खोलकर रख दिया

एक मैच आपकी महानता को… रोनाल्डो के लिए सिराज का भावुक पोस्ट, दिल खोलकर रख दिया

4 DAYS AGO