T20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाहर देश के खिलाड़ी रहे हैं. भारतीय टीम का एक भी खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल नहीं है, क्योंकि टीम इंडिया के खिलाड़ी केवल अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मुकाबला खेलते हैं और अन्य देश के खिलाड़ी दुनिया भर की लीगों में खेलते आए हैं. आईए आपको बताते हैं दुनिया के टॉप-5 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारें में.
1-कॉर्बिन बॉश
पहले स्थान पर कॉर्बिन बॉश का नाम आता है. उन्होंने 26 टी20 मुकाबलों में 16.62 की औसत के साथ 45 विकेट झटके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट चटकाना रहा है. इस बीच उनका इकॉमनी रेट 8.04 का और स्ट्राइक रेट 12.12 का रहा था. उन्होंने 96.4 ओवर्स में 777 रन दिए हैं. मेडन ओवर्स की बात करें तो बॉश ने कुल 2 मेडन ओवर डाले हैं.
2-शादाब खान
दूसरे स्थान पर शादाब खान का नाम आता है. उन्होंने 31 मैच खेले और 43 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 3 विकट चटकाना रहा है. इस बीच उनका इकॉनमी रेट 7.61 का और स्ट्राइक रेट 14.20 का रहा था. उन्होंने 106.3 ओवर्स में 809 रन दिए हैं. मेडन ओवर्स की बात करें तो उनके नाम 0 मेडन ओवर्स रहे हैं.
3-मोहम्मद अली
तीसरे स्थान पर मोहम्मद अली आते हैं. उन्होंने 25 मैच खेलकर 43 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 3 विकेट चटकाना रहा है. इस बीच उनका इकॉनमी रेट 8.13 का और स्ट्राइक रेट 13.37 का रहा था. उन्होंने 99.0 ओवर्स में 808 रन दिए हैं. मेडन ओवर्स की बात करें तो उन्होंने भी 0 मेडन ओवर डाले है.
4-कागिसो रबाडा
चौथे स्थान पर कागिसो रबाडा का नाम आता है. उन्होंने 33 मुकाबलों में 42 विकेट चटकाए है. इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 17.61 का और इकॉमनी रेट 9.12 का रहा था. उन्होंने 122.5 ओवर्स में 1126 रन दिए और 2 ओवर मेडन डाले थे.
5-राशिद खान
पांचवे स्थान पर राशिद खान का नाम लिस्ट में आता है. उन्होंने 29 मैच खेलकर 38 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 4 विकेट चटकाना रहा है. इस बीच उनका इकॉनमी रेट 7.83 का और स्ट्राइक रेट 16.31 का रहा था. उन्होंने 112.0 ओवर्स में 871 रन दिए हैं. राशिद खान के नाम 0 मेडन ओवर्स रहे हैं.
