वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैचों की पारियों में कुल नौ छक्के लगाये और उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लिया.
भारत के 14 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से अपने करियर के पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इतने रन तो नहीं बरसाए लेकिन छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया.
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 टीम इंडिया के लिए खेलते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज में 124 रन बनाए. जिसमें दूसरे वनडे में उनके बल्ले से 70 रन आए. वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैचों की पारियों में कुल नौ छक्के लगाये. इसके साथ ही वह भारत के लिए यूथ वनडे क्रिकेट में 11 मैचों में सबसे अधिक 43 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने उन्मुक्त चंद (38 छक्के) को पछाड़ दिया.
वैभव ने एक ख़ास मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पछाड़ दिया और उन्होंने ये कारनामा सिर्फ 14 साल की उम्र में कर दिया. वैभव ऐसे ही खेलते रहे तो जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना सकते हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 16 साल से कम की उम्र में यूथ वनडे क्रिकेट में 552 रन बनाए थे. जिसके चलते बाबर अब वैभव सूर्यवंशी से पीछे हो गए हैं.

