Live
TOP 10

भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप 10 क्रिकेटर

July 28, 2026 · Admin
भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप 10 क्रिकेटर

हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दो मैचों में लगातार ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके साथ ही वह टी20 में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बन गए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ जब वह पिछले महीने मैदान पर उतरे थे तब 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी (No. 1) बन गए थे।

उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के 18 साल 80 दिन के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा, वह ओवरऑल (टेस्ट, वनडे और टी20) भारतीय पुरुष क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर (16 साल 205 दिन) को पीछे छोड़ते हुए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के टॉप 10 खिलाड़ी (अपडेटेड लिस्ट)

नंबरखिलाड़ीडेब्यू के समय उम्रविरोधी टीमस्थान / तारीख
1वैभव सूर्यवंशी15 सालबनाम जिम्बाब्वेहरारे
2वाशिंगटन सुंदर18 साल 80 दिनबनाम श्रीलंकावानखेड़े (24 दिसंबर 2017)
3ऋषभ पंत19 साल 120 दिनबनाम इंग्लैंडबेंगलुरु (1 फरवरी 2017)
4इशांत शर्मा19 साल 152 दिनबनाम ऑस्ट्रेलियामेलबर्न (1 फरवरी 2008)
5राहुल चाहर20 साल 2 दिनबनाम वेस्टइंडीजप्रोविडेंस (6 अगस्त 2019)
6सुरेश रैना20 साल 4 दिनबनाम साउथ अफ्रीकाजोहानिसबर्ग (1 दिसंबर 2006)
7रविंद्र जडेजा20 साल 66 दिनबनाम श्रीलंकाकोलंबो (10 फरवरी 2009)
8रोहित शर्मा20 साल 142 दिनबनाम इंग्लैंडडरबन (19 सितंबर 2007)
9संजू सैमसन20 साल 250 दिनबनाम जिम्बाब्वेहरारे (19 जुलाई 2015)
10खलील अहमद20 साल 334 दिनबनाम वेस्टइंडीजकोलकाता (4 नवंबर 2018)